Categories
Storytelling Writeup

“Another Day”

‘I think there are more notebooks,

that I have kept track of,

in my house that I reside in,’never touched once after,

buying & bringing them home.

but I know this…

every inch of my body does,

every bit of my heart does,

that one fine day,

I’d turn to them,

broken in pieces,

inside my gut feelings,

deep inside my mind,

thinking,

‘God!

How could I just leave these like this?

How pretty these little things are!’

Smiling to myself,

then, writing my own name on one of them,

only to leave them all over again,

scattered across the house.

To live another day ahead,

and another one like that,

Someday again,

if not soon after!”

©Nisha

Categories
Darkness Feelings Letters poetry Questions Thoughts Uncategorized Writeup

‘सिगड़ी’ (Cigar)

“अफ़सोस की सिगड़ी पर…
आग सेंकते में?
फिर ये ख़याल नहीं आता…
की मोम-सा मन,
पत्थर होगा?
या पैना जैसे कटार,
किसको काटे?
या किस को छिले?
ये पता लगने से पहले चोट…
जो ख़ुद को पहले लगती है हर बार?
तब आता है वो ख़याल,
मन का फेर ही उलटा है,
मोम रहे?
तो पिघले औरों पर पहले,
पत्थर बने?
तो पहले चोट ख़ुद खाए,
और कटार?
तो जाने कितनी जानें ले जाएँ…
क्या हुआ?
सिगड़ी आज भी जलाए बैठे हो?”
©️निशा मिश्रा
Categories
City Feelings Letters longing Love nishaayinaa Peacock-Feather poetry RB Thoughts Writeup Yearning

शहर (CITY)

“जैसे पूरा शहर घुमा हो उसके साथ,

की जहां भी जाओ लगता है ऐसा…..

जैसे… यहाँ बैठे थे उसके साथ,

जैसे… वहां चाय पि थी साथ,

जैसे… उस जगह हाथ थामा था,

जैसे… इस जगह बातें की थी सारी रात,

जैसे पूरा शहर घुमा हो उसके साथ,

की जहां भी जाओ लगता है ऐसा…..

जैसे… ट्रैफिक में फंसे थे उस फ्लाईओवर के नीचे,

जैसे… रेडियो पे वो गाना हम दोनों की पसंद का बजा था उस शाम,

जैसे… ऐसा लगा था की पहले क्यूँ नहीं मिले हम कभी,

जैसे… ऐसा लग रहा है क्या फ़िर दुबारा मिलेंगे कहीं?

जैसे… कमी सी लगती है हर जगह बिन कहे से ही,

जैसे पूरा शहर घुमा हो उसके साथ,

की जहां भी जाओ लगता है ऐसा…..

जैसे… जो मिला था वो माँगा कभी था ही नहीं,

जैसे… जो मिला वो सोचा था ही नहीं कभी,

जैसे… कहानियां कितनी मानो अधूरी रह गयी,

जैसे… मालुम है की ये कहानी अब यूँ ही ख़तम हो गयी,

जैसे पूरा शहर घुमा हो उसके साथ,

की जहां भी जाओ आजकल लगता है ऐसे…

खैर! छोड़िये!

कोई ख़ास बात नहीं है वैसे!”

 

 

(ख़याल: शहर)

© निशा मिश्रा